होम SSP ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई
SSP ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई
उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे तथा सभी को पुलिस केफे में सहभोज कराया गया।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इनमें उप निरीक्षक लाला सिंह, वीरेन्द्र सिंह, देवदत्त शर्मा, जयप्रकाश, भोपाल सिंह, रविकरण, शिवकुमार शर्मा व नाहर सिंह तथा हैड कांस्टेबिल मनोहर लाल व तारा सिंह, चालक रामवीर सिंह तथा फायरमेन रनवीर सिंह शामिल हैं
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।