होम खुशखबरी: यात्रियों के संपर्क में रहेगी संपर्क क्रांति
खुशखबरी: यात्रियों के संपर्क में रहेगी संपर्क क्रांति
यात्रियों के लिये खुश खबरी भरी खबर है।जनता के संपर्क में रहेगी संपर्क क्रांति ट्रेन। दिल्ली तक आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक माह तक इसका संचालन फिलहाल होता रहेगा। रेलवे बोर्ड दिल्ली ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के संचालन का समय अब एक माह और बढ़ा दिया है। इससे ट्रेन दिसंबर से बंद न होकर 31 जनवरी तक चलती रहेगी।
विभागीय अधिकारियों ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा व रोजाना बढ़ रहे टिकटों की संख्या देखकर लिया है।कोरोना संक्रमण को लेकर मार्च माह से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद अभी तक चंद ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
जिसमें संपर्कक्रांति, हरिद्वार एक्सप्रेस, बुंदेलखंड, लखनऊ, प्रयागराज अंबेडकर नगर व झांसी पैसेंजर शामिल हैं। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 21 अक्टूबर को त्योहार स्पेशल के नाम से 31 दिसंबर तक के लिए चलाई गई थी। जिसमें रोजाना करीब 300 यात्रियों के बांदा से टिकट बन रहे थे। इधर एक सप्ताह पहले से ट्रेन के आगे के टिकट बनना बंद हो गए थे।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के टिकट बनना बंद होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का संचालन एक माह यानि 31 जनवरी तक बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। जिसकी संचालन संबंधी कार्ययोजना प्रारूप बांदा रेलवे स्टेशन को भी भेजा गया है।
आरक्षित टिकट की बंद की गई वेबसाइड को भी चालू किया गया है। ट्रेन निजामुउद्दीन से सुबह 5:50 बजे बांदा स्टेशन आएगी। इसी तरह मानिकपुर से शाम को 6:40 बजे यहां आने का समय निर्धारित है।
रेलवे स्टेशन प्रबंधक एस के कुशवाहा ऩे बताया की उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन का संचालन एक माह के लिए और बढ़ाया गया है। ट्रेन अभी त्योहार स्पेशल के नाम से ही संचालित होगी। आरक्षित टिकट पहले की तरह ही यात्रियों को मिलेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।