होम दिल्ली: 31 दिसंबर को घर से निकलने का बना रहे हैं प्लान तो-----

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2020 09:31 PM

दिल्ली: 31 दिसंबर को घर से निकलने का बना रहे हैं प्लान तो-----

दिल्ली: 31 दिसंबर को घर से निकलने का बना रहे हैं प्लान तो-----

दिल्ली: 31 दिसंबर को घर से निकलने का बना रहे हैं प्लान तो-----

दिल्ली: पुलिस ने नये साल की पूर्व संध्या के लिए बुधवार को यातायात परामर्श जारी किया जो गुरुवार की शाम आठ बजे से शहर के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा.

 

राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस इलाके के लिए विशेष प्रबंध किए गए है. कोविड-19 के कारण हालांकि शहर में एल्कोमीटर (सांस के नमूने से शराब की मात्रा जांचने वाली मशीन) का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. लेकिन नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. परामर्श के अनुसार, मंडी हाउस गोल चक्कर, बंगाली मार्केट गोल चक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर (बारहखंभा रोड - टॉलस्टॉय मार्ग क्रॉसिंग), मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले रास्ते चेम्सफोर्ड रोड की ओर से वाहनों को कनॉट प्लेस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

 

उसमें कहा गया है कि राम कृष्ण आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोल चक्कर, गोल डाकखाना गोल चक्कर, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड - फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, पंचकुईयां रोड-बंगला साहिब लेन, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, बूटा सिंह मार्ग गोल चक्कर और स्टेट एंट्री रोड-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से किसी वाहन को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.

 

परामर्श में कहा गया है कि वैध पास के बगैर कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउट सर्किल में वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. बताया गया है कि गोल डाक खाना, आकाशवाणी के पीछे रकाबगंज रोड पर पटेल चौक, मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड पर डीडीयू मार्ग से लेकर प्रेस रोड तक, आर.के. आश्रम मार्ग पर पंचकुईयां रोड पर, चित्रगुप्त रोड और पहाड़गंज की ओर जाने वाले बसंत रोड पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)