होम वोग मैगजीन के लिये अनुष्का शर्मा ने कवर फोटोशूट कराया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2020 09:14 PM

वोग मैगजीन के लिये अनुष्का शर्मा ने कवर फोटोशूट कराया

वोग मैगजीन के लिये अनुष्का शर्मा ने कवर फोटोशूट कराया

वोग मैगजीन के लिये अनुष्का शर्मा ने कवर फोटोशूट कराया

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि भारतीय टीम वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों की बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई करने के बाद विराट वापस भारत लौट आए हैं.

 

हाल ही में वोग मैगजीन के लिये अनुष्का शर्मा ने कवर फोटोशूट कराया. एक्ट्रेस के इस खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. अनुष्का ने मैगजीन कवर के लिए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया. एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. हमेशा अनुष्का की तारीफ करने वाले विराट ने इस बार कमेंट बॉक्स का सहारा लिया.

 

विराट ने अनुष्का की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ''बेहद खूबसूरत''. तस्वीर में अनुष्का शर्मा लॉन्ग कोट पहने दिख रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऑफ व्हाइट ब्लाउज और ट्राउजर पहन रखा है. एक्ट्रेस के इस खूबसूरत फोटोशूट पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं. विराट-अनुष्का भारत के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)