होम कोरोना का नया स्ट्रेन : देश में 20 केस मिले, संक्रमित लोगों की ट्रेसिंग में हो रही मुश्किल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2020 09:09 PM

कोरोना का नया स्ट्रेन : देश में 20 केस मिले, संक्रमित लोगों की ट्रेसिंग में हो रही मुश्किल

कोरोना का नया स्ट्रेन : देश में 20 केस मिले, संक्रमित लोगों की ट्रेसिंग में हो रही मुश्किल

कोरोना का नया स्ट्रेन : देश में 20 केस मिले, संक्रमित लोगों की ट्रेसिंग में हो रही मुश्किल

मुंबई। कुछ दिन पहले ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के देश में अब तक 20 मरीज मिले हैं। कोरोना का यह नया अवतार देश में नहीं फैले इसके लिए सरकार वहां से आए लोगों की ट्रेसिंग कर रही है लेकिन कुछ राज्यों में यह ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है। इसका कारण इन यात्रियों द्वारा अपना नंबर और पता गलत बताना है। पिछले एक महीने में देश में ब्रिटेन से 33 हजार लोग वापस आए हैं।
जानें किस राज्य में कितने मरीज ट्रेस हो सके:
मध्यप्रदेश में अब तक 96 लोगों की जांच हुई है। इनमें से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें नए स्ट्रेन की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में यूके से लौटे लोगों में से 6 लोगों में संक्रमण मिला है। इनके सैंपल की जांच पुणे में की जा रही है। महाराष्ट्र में यूके से आए लोगों में से पुणे के करीब 110 लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं पंजाब में करीब 2500 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। झारखंड में यूके से लौटे 4 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। बिहार में तो कई यात्रियों का टेस्ट तक नहीं किया जा सका है और अब उनका पता भी नहीं लग रहा है। तेलंगाना में 279 लोग ट्रेस नहीं हो सके हैं।

किसानों और सरकार के बीच बैठक के बाद तोमर बोले चार में से दो मुद्दों पर बनी सहमति अगली बैठक 4 जनवरी को

कोरोना फैलने का डर; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा- नए साल के आयोजनों पर रखें निगरानी

केंद्रीय कैबिनेट ने दी डीआरडीओ की ओर से विकसित आकाश मिसाइल के निर्यात को मंजूरी दी

राजस्थान: झारखंड के पूर्व सीएम की बहन 2013 में परिवार से बिछुड़ गई थीं, अब याददाश्त लौटते ही बोलीं- मैं बाबूलाल मरांडी की बहन हूं

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)