होम पीएम मोदी पहली ड्राइवरलेस मेट्रो और 100वीं किसान रेल को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी पहली ड्राइवरलेस मेट्रो और 100वीं किसान रेल को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली पूर्ण स्वचालित चालक रहित) मेट्रो ट्रेन परिचालन सेवा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से भारत में परिवहन और यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा। साथ ही पीएम मोदी 28 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलने वाली 100 वीं 'किसान रेल' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो ने रविवार 27 दिसंबर) को एक बयान जारी कर कहा कि नयी पीढ़ी की इन रेलगाड़ियों के परिचालन से दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन डीएमआरसी) विश्व के उन ''सात प्रतिशत मेट्रो नेटवर्क के विशिष्ट समूह'' में शामिल हो जाएगा जो चालक रहित परिचालन की सेवाएं दे रहे हैं। बयान के मुताबिक 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच 2021 के मध्य तक चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।
बयान में कहा गया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का उद्घाटन करेंगे।'' इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।