होम साहिबजादा दिवसः सीएम योगी आवास में हुआ गुरुबाणी कीर्तन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 27, 2020 10:05 PM

साहिबजादा दिवसः सीएम योगी आवास में हुआ गुरुबाणी कीर्तन

साहिबजादा दिवसः सीएम योगी आवास में हुआ गुरुबाणी कीर्तन

साहिबजादा दिवसः सीएम योगी आवास में हुआ गुरुबाणी कीर्तन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित 'साहिबज़ादा दिवस' के अवसर पर आयोजित गुरुबाणी कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि आज का दिन मातृभूमि, देश और धर्म के प्रति अपनी शहादत देने वाले गुरु पुत्रों एवं माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबजा़दा दिवस सिख समाज और प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि आज एक नया इतिहास बन रहा है। गुरु गोबिन्द सिंह जी के चारों सुपुत्रों-साहिबज़ादा अजीत सिंह, साहिबज़ादा जुझार सिंह, साहिबज़ादा ज़ोरावर सिंह तथा साहिबज़ादा फतेह सिंह को सामूहिक रूप से साहिबज़ादा के तौर पर सम्बोधित किया जाता है। गुरु गोबिन्द सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने पुत्रों को समर्पित करते हुए दुःखी न होकर पूरे उत्साह के साथ कहा था- 'चार नहीं तो क्या हुआ, जीवित कई हजार'। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया, जिसे देश सदैव याद रखेगा।

सिख समाज अपने पुरुषार्थ और परिश्रम के लिए जाना जाता है :

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरुबाणी कीर्तन हम सबको देश और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इतिहास को विस्मृत करके कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। सिख इतिहास पढ़ने पर पता चलता है कि विदेशी आक्रान्ताओं ने जब भारत के धर्म और संस्कृति को नष्ट करने, भारत के वैभव को पूरी तरह समाप्त करने का एक मात्र लक्ष्य बना लिया था, तब गुरु नानक जी ने भक्ति के माध्यम से अभियान प्रारम्भ किया और कीर्तन उसका आधार बना। सत्संग के माध्यम से जो कार्य गुरुनानक देव जी ने आगे बढ़ाया। आने वाली पीढ़ियों ने उससे प्रेरणा ली। भक्ति, शक्ति, पुरुषार्थ तथा परिश्रम में प्रत्येक सिख अग्रणी रहता है। सिख समाज अपने पुरुषार्थ और परिश्रम के लिए जाना जाता है। सिख समाज की प्रगति और सफलता में गुरुकृपा का भी योगदान है। सिख समाज की गुरु-शिष्य परम्परा सिखों सहित सभी भारतीयों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। प्रत्येक भारतीय, सिख परम्परा के लिए सम्मान का भाव रखता है तथा इस परम्परा पर गौरव की अनुभूति करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)