होम इस दिन होगा बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 26, 2020 10:22 PM

इस दिन होगा बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान

इस दिन होगा बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान

इस दिन होगा बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान

यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के संबंध में अहम जानकारी दी है. उन्होंने घोषणा की है कि 31 दिसंबर 2020 को यह साफ किया जाएगा कि साल 2021 की बोर्ड परीक्षाएं किस तारीख से आरंभ होंगी. स्टूडेंट्स को एक लंबे समय से बोर्ड परीक्षा तारीखों के एलान का इंतजार है जो अब अंततः खत्म होने जा रहा है. शिक्षा मंत्री साल 2020 के अंतिम दिन सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों के विषय में घोषणा करेंगे. इसी के साथ साल बीतते-बीतते स्टूडेंट्स जान जाएंगे कि उनके एग्जाम किस महीने और किस तारीख से आरंभ होंगे. इसके आधार पर वे अपनी तैयारियों को भी अंतिम रूप दे सकते हैं.

 

पिछले दिनों हुए एजुकेशन मिनिस्टर के वेबिनार से भी स्टूडेंट्स को बहुत उम्मीदें थीं कि उस समय बोर्ड परीक्षा तारीख की घोषणा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आखिरी वेबिनार में केवल यह साफ हुआ था कि वर्तमान माहौल को देखते हुए फरवरी महीने में परीक्षा कराना संभव नहीं होगा. खैर स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो जाएगा और कुछ ही दिनों में बोर्ड परीक्षा को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

 

कोविड के कारण बदला शेड्यूल -
पिछले वेबिनार में एजुकेशन मिनिस्टर के यह साफ करने के बाद की परीक्षाएं फरवरी महीने में नहीं हो पाएंगी, स्टूडेंट्स की तरफ से जमकर मांग उठ रही थी कि तारीखों को लेकर साफ बात की जाए और उन्हें एक निश्चित तारीख बताई जाए. दरअसल हर साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी या मार्च के महीने में शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार कोविड के कारण स्थितियां फर्क हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्टूडेंट्स ताजा अपडेट पर नजर रखें जल्द ही परीक्षा तारीखों का एलान किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)