होम जो पार्टी यूपीए का हिस्सा नहीं है, उसे कांग्रेस को सलाह नहीं देनी चाहिए.:अशोक चव्हाण
जो पार्टी यूपीए का हिस्सा नहीं है, उसे कांग्रेस को सलाह नहीं देनी चाहिए.:अशोक चव्हाण
मुंबई ,कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने शिवसेना को हिदायत दी कि, जो पार्टी यूपीए का हिस्सा नहीं है उसे यूपीए के नेतृत्व के बारे में कांग्रेस को सलाह नहीं देनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि शरद पवार ने खुद स्पष्ट किया है कि वे यूपीए की कमान नहीं संभालेंगे.
इस मसले पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नसीम खान ने भी शिवसेना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन दिया है. शिवसेना यूपीए का हिस्सा नहीं है, इसलिए यूपीए के बारे में शिवसेना को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार नहीं है और शिवसेना को यह ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी हमेशा मौजूदा कृषि कानूनों के खिलाफ रही है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है.
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए लिखा था कि वे काम तो पर्याप्त कर रहे हैं, लेकिन उनके नेतृत्व में अभी कुछ कमी है. कांग्रेस को एक फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत है. साथ ही यूपीए में गड़बड़ है और विपक्ष को एकजुट करने के लिए नेतृत्व की जरूरत है. यूपीए में केवल शरद पवार ही नजर आते हैं. उनके अनुभव का लाभ पीएम नरेंद्र मोदी तक लेते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।