होम सुशासन दिवस पर किसानों को रिझाने का प्रयास

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 26, 2020 10:20 PM

सुशासन दिवस पर किसानों को रिझाने का प्रयास

सुशासन दिवस पर किसानों को रिझाने का प्रयास

सुशासन दिवस पर किसानों को रिझाने का प्रयास

नरैनी,अतर्रा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए गए सुशासन दिवस पर ब्लाक मुख्यालयों में गोष्ठियां हुईं। इसमें अधिकारी और भाजपा नेता शरीक हुए। महुवा में सदर विधायक का किसानों को समझाने में ऐतिहासिक भाषण रहा।बबेरू ब्लाक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार के लाए कानून पर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं।
एसडीएम सौरभ शुक्ला, बीडीओ प्रभात द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख शिरोमन, अजय पटेल, रामप्रकाश, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, पंकज द्विवेदी, एडीओ पंचायत सूरजपाल आदि मौजूद रहे। बदौसा रोड (अतर्रा) स्थित कृषि मंडी में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम हुआ। एसडीएम जेपी यादव, विधायक प्रतिनिधि द्वारिका लखेरा, मनोज पुरवार, मंडी समिति सलाहकार अधिवक्ता राजेश द्विवेदी, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, दिवाकर शर्मा भी मौजूद रहे।
नरैनी ब्लाक परिसर में कृषि प्रदर्शनी व संगोष्ठी में विधायक राजकरण कबीर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किसान, मजदूर व गरीबों के लिए किए गए कार्य आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कानपुर बुंदेलखंड सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि नए कृषि कानून विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहे हैं। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ओम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे।
महुआ ब्लाक में आयोजित कृषि गोष्ठी में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किसानों को नए किसान कानूनों के फायदे गिनाए। उन्हें नये कृषि कानूनों की अच्छाईयों का जोरदारी से विश्लेषण किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)