होम असम: कांग्रेस से निकाली गईं MLA अजंता नियोग थमांगी BJP का हाथ
असम: कांग्रेस से निकाली गईं MLA अजंता नियोग थमांगी BJP का हाथ
असम (Assam) में कांग्रेस (Congress) की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित की गईं विधायक अजंता नियोग (Ajanta Neog) ने कहा कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं. ये जानकारी उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए दी है. नियोग को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोपों के चलते पार्टी से निकाला गया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अजंता नियोग ने कहा, “मैं एक या दो दिन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाऊंगा.” मालूम हो कि इससे पहले नियोग को इससे पहले पार्टी ने गोलाघाट की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।