होम तुमने ब्राह्मणों के खिलाफ बयान दिया है, तुम्हें जान से मार देंगे
"तुमने ब्राह्मणों के खिलाफ बयान दिया है, तुम्हें जान से मार देंगे"
गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर किसान आंदोलन (Farmers Protest) का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिली है. टिकैत ने बताया कि उन्हें फोन पर ये धमकी दी गई है और फोन करने वाले ने बताया कि वो बिहार से बोल रहा है. घटना के तुरंत बाद राकेश टिकैत ने एसएसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है.
Tv9 से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक (Dharmendra Malik) ने बाताय कि ये फोन कॉल शाम पांच बजे करीब आया था. मलिक ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा, “मैं बिहार से बोल रहा हूं और तुमने ब्राह्मणों के खिलाफ बयान दिया, तुम्हें जान से मार देंगे.”
धमकी वाले कॉल की रिकॉर्डिंग के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि उनके पास कॉल रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन कॉल डिटेल और नंबर के स्क्रीन शॉट के साथ पुलिस कप्तान को तहरीर दे दी गई है. वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा, “ये फोन बिहार से आया था. वो मुझे हथियारों से मारने की धमकी दे रहे थे. मैंने पुलिस कप्तान सभी जानकारी भेज दी हैं. अब इस पर आगे जो भी कार्रवाई करनी होगी वो ही करेंगे.”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।