होम उमर अब्दुल्ला का आरोप, डीडीसी चुनाव लड़ने वालों को किया जा रहा परेशान

Alert Star Digital Team Dec 26, 2020 10:04 PM

उमर अब्दुल्ला का आरोप, डीडीसी चुनाव लड़ने वालों को किया जा रहा परेशान

उमर अब्दुल्ला का आरोप, डीडीसी चुनाव लड़ने वालों को किया जा रहा परेशान

उमर अब्दुल्ला का आरोप, डीडीसी चुनाव लड़ने वालों को किया जा रहा परेशान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डीडीसी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है लेकिन सरकार ने शोपियां में चुनाव लड़ने वालों को परेशान करना शुरू कर दिया है। उन्हें बिना किसी कारण नजरबंदी में रखा जा रहा है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डीडीसी के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया। हमारी पार्टी की एक महिला नेता जो शोपियां में चुनाव जीती थीं, उनको अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। हमारे पास इसे साबित करने के लिए फोन रिकॉर्डिंग है।

इससे पहले उमर ने डीडीसी चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रशासन और पुलिस पर खरीद-फरोख्त और दलबदल में मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को यह भी आरोप लगाया कि कुछ दल अपनी संख्या बढ़ाने के लिए धन, बाहुबल और सरकारी जोर-ज़बरदस्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों में लोगों ने कई मिथक तोड़ दिए हैं। डीडीसी चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटों पर जीतकर दर्ज की है जबकि साथ स्थानीय पार्टियों के गुपकार गठबंधन को 112 सीटें मिली हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)