होम कोरोना से बचा सकती है ये दवा
कोरोना से बचा सकती है ये दवा
नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन (Coronavaccine) की सफलता के बाद दवा कंपनी एस्ट्राजेनका (Astrazeneca) ने एक और अच्छी खबर दी है। जानकारी के मुताबिक एस्ट्राजेनका (Astrazeneca) ने एक ऐसी एंटीबॉडीज ( Antibodies) तैयार की है, जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों को गंभीर रूप से बीमार होने से बचा सकती है।
बीबीसी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार इस नई एंटीबॉडीज का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में यह एंटीबॉडी ऐसे लोगों की दी गई है, जो हाल ही में किसी न किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए थे। ब्रिटेन सरकार की यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स (UCLH) ने एंटीबॉडीज का ट्रायल शुरू किया है। ट्रायल के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या दो तरह की एंटीबॉडीज का इस्तेमाल करने पर कोरोना से अधिक सुरक्षा मिलती है ?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।