होम ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में हुई ट्रेड डील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2020 10:35 PM

ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में हुई ट्रेड डील

ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में हुई ट्रेड डील

ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में हुई ट्रेड डील

आखिरकार ब्रेक्जिट के बाद व्यापार पर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच डील हो गई है। ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि डील पर मुहर लग गई है। महीनों की बातचीत और कड़ी सौदेबाजी के बाद अंतिम समय में दोनों पक्ष गुरुवार को इस समझौते पर पहुंचे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ''हमने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। हमने अपने पैसे, सीमा, कानूनों, व्यापार और मछली पकड़ने के जलीय क्षेत्र को वापस ले लिया है।''

पीएम जॉनसन ने कहा कि हमने व्यापार पर अपना नियंत्रण वापस ले लिया है। अब हमारे माल को टैरिफ के बिना बेचा जाएगा। हम अब एक स्वतंत्र व्यापारिक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए उपलब्ध शानदार अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं और दुनिया भर के अन्य साझेदारों के साथ व्यापार समझौते कर सकते हैं। इस समझौते पर पीएम बोरिस जॉनसन ने खुशी जताई है।

प्रवक्ता ने कहा है, "डील यूके के हरेक हिस्से में रहने वाले परिवारों और व्यापारियों के लिए शानदार खबर है। हमने पहला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हासिल कर लिया है जो यूरोपीय संघ के साथ शून्य शुल्क और शून्य कोटे पर आधारित है।" वहीं, यूरोपीय संघ आयोग की प्रमुख उर्सुला फॉन डेय लायन ने कहा कि यह एक लंबा और घुमावदार रास्ता था लेकिन समझौता हो गया। उन्होने कहा कि पूरी बहस संप्रभुता को लेकर थी।

डील का मतलब है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय देशों के बीच सहयोग की जो लंबी परंपरा रही है। वह बिना किसी समस्या के दोनों पक्षों को अलग भी कर देगी और उनके बीच व्यापार का सरल रास्ता भी बना रहेगा। यूरोपीय इतिहास की एक बेहद अहम डील में दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति नहीं बन पा रही थी कि यूरोपीय संघ के जहाज ब्रिटेन के पानी में कितनी मछलियां पकड़ सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)