होम गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तय

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 24, 2020 10:32 PM

गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तय

गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तय

गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तय

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने गोल्ड बॉन्ड की नवीं सीरीज के लिए इश्यू प्राइस का ऐलान कर दिया है। आरबीआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगली सीरीज के सरकारी गोल्ड बॉन्ड के लिये इश्यू प्राइस 5,000 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 की नौवीं सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिये 28 दिसंबर, 2020 को खुलेगी और एक जनवरी, 2021 को बंद होगी।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, ''बॉन्ड का मूल्य 5,000 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।'' बॉन्ड का मूल्य इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित औसत बंद मूल्य पर आधारित है। इसमें इश्यू का मूल्य तय करने के लिये आवेदन शुरू होने की तारीख से पिछले सप्ताह के तीन कारोबारी दिवस के 999 शुद्धता वाले सोने के औसत मूल्य को लिया जाता है। नवीं सीरीज के लिए इश्यू प्राइस कारोबारी दिवस 22 से 24 दिसंबर की कीमतों के औसत के आधार पर लिया गया है।

आरबीआई के अनुसार सरकार ने केंद्रीय बैंक के साथ विचार-विमर्श कर ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निवेशकों को इश्यू प्राइस पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का निर्णय किया है। ऐसे आवेदकों के लिए इश्यू प्राइस 4950 रुपये प्रति ग्राम है। इससे पहले आठवीं सीरीज के गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था। यह आवेदन के लिये नौ नवंबर को खुला था और 13 नवंबर को बंद हुआ था। केंद्रीय बैंक सरकारी स्वर्ण बांड 2020-21 भारत सरकार की तरफ से जारी करता है। बांड में निवेशक एक ग्राम के गुणक में निवेशक कर सकते हैं। इसमें निवेश की अवधि आठ साल है। पाचवें साल से योजना से बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)