होम सोना और चांदी हुआ और सस्ता, जानिए आज कहां पहुंची कीमतें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2020 08:31 PM

सोना और चांदी हुआ और सस्ता, जानिए आज कहां पहुंची कीमतें

सोना और चांदी हुआ और सस्ता, जानिए आज कहां पहुंची कीमतें

सोना और चांदी हुआ और सस्ता, जानिए आज कहां पहुंची कीमतें

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल सोना 50 हजार रुपये के अहम स्तर से नीचे बना हुआ है। वहीं चांदी 67 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर से नीचे आ गई है। कीमतों में ये दबाव मांग में सुस्ती की वजह से देखने को मिला है।

क्या रही आज सोने और चांदी की कीमत

स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 252 रुपये गिरकर 49,506 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पहले मंगलवार को सोने का भाव 49,758 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव भी 933 रुपये गिरकर 66,493 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले दिन यह 67,426 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,868 डालर और चांदी 25.53 डालर प्रति ट्राय औंस पर बोले गये। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सविर्सिज के उपाध्यक्ष कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, ''अमेरिकी उपभोक्ता एवं आवास खंड के कमजोर आंकड़ों और सरकार से आर्थिक सुधार की दिशा में प्रोत्साहन दिये जाने की ताजा उम्मीद से अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही।'' हालांकि दूसरी तरफ घरेलू बाजार में मांग सुस्त रहने से घरेलू कीमतों में इसका फायदा नहीं मिला।

कैसी रही इस साल सोने की चाल

कोरोना संकट की वजह से इस साल सोने की कीमतों मे रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। अगस्त को सोना 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा वहीं चांदी ने इसी दौरान 76008 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। दीवाली के बाद से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। 24 नवंबर को सोने की कीमत 50 हजार रुपये के स्तर से नीचे आई थी, तब से अधिकाश कारोबारी सत्र में कीमतें इस स्तर के नीचे ही बनी रही। हालांकि बीते हफ्ते कोरोना संकट को देखते हुए एक बार फिर सोने और चांदी में बढ़त का रुख देखने को मिला था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)