होम जेल में दुष्कर्मीआशा राम बापू का बैनर लगा कर हुआ सत्संगऔर बांटे कम्बल,पत्रिकाएं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2020 10:18 PM

जेल में दुष्कर्मीआशा राम बापू का बैनर लगा कर हुआ सत्संगऔर बांटे कम्बल,पत्रिकाएं

जेल में दुष्कर्मीआशा राम बापू का बैनर लगा कर हुआ सत्संगऔर बांटे कम्बल,पत्रिकाएं

जेल में दुष्कर्मीआशा राम बापू का बैनर लगा कर हुआ सत्संगऔर बांटे कम्बल,पत्रिकाएं

शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) जिला कारागार में दुष्कर्म के दोषी आशाराम का सत्संग किया गया। तथा कैदियों के सामने उसका गुणगान किया गया उसे महान सन्त बताया गया। लखनऊ आश्रम से आये आशाराम के साधकों ने कम्बल वितरण के लिए जिला कारागार प्रशासन से कम्बल वितरण की इच्छा जताई जिसकी मंजूरी जेल प्रशासन की ओर से दे दी गई। लखनऊ स्थित आसाराम बापू आश्रम की तरफ से कंबल भेजे गए थे। अर्जुन और नारायण पांडेय की ओर से कंबल बांटे गए। मुख्य बात है कि अर्जुन और पुष्पेंद्र आसाराम केस में गवाह की हत्या के आरोपी हैं। हद तो तब हो गई जब जिला कारागार में दुष्कर्मी का फोटो लगाकर उसका सत्संग किया गया और कम्बल वितरण के साथ 6-6 ऋषि प्रसाद पत्रिकाएं प्रत्येक कैदी को बांटी गई। आपको बता दे कि शहर की बिटिया से दुष्कर्म के दोषी आशाराम सितंबर से जेल में बंद है उन्हें कोर्ट नेआजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वही इस सब मामले में जेल प्रशासन पूरी तरह पल्ला झाड़ रहा है। जेल अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ कम्बल वितरण कराया है सत्संग व पत्रिकाएं बांटे जाने का कोई कार्यक्रम नही हुआ है। वही पीड़ित बिटिया के पिता ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।आसाराम ने 2013 में शाहजहांपुर की ही एक छात्रा से रेप किया था। 2018 में राजस्थान की जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

वहीं राजेश कुमार राय जेलर का कहना है कि जेल में सिर्फ 75 कम्बल बांटे गए थे आशाराम के साधकों ने कम्बल वितरण किया इसलिए उनका फोटो लगा बैनर लगा लिया।कैदियों के द्वारा घर-घर ऋषि प्रसाद पत्रिका पहुंचाने का षणयंत्र शाहजहांपुर जनपद में कई बार  का प्रयास किया जा चुका है, कभी कोई स्टेशन पर आकर पत्रिकाएं बांट जाता है तो कभी समाचार पत्रों में रखकर पत्रिकाएं बांटने का प्रयास किया जाता है। लेकिन इस बार आशाराम के साधकों ने कैदियों को 6-6 पत्रिकाएं देकर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने का निवेदन किया जिससे दुष्कर्मी की छवि को अच्छा बताया जा सके। इस सत्संग में जेलर भी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)