होम नए कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2020 08:59 PM

नए कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू

नए कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू

नए कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, कल से सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों में कल से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्णय ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर ही लिया है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। यह 5 जनवरी 2021 तक चलेगा।

इसके साथ ही, यूरोप और मध्य-पू्र्व से आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन होना पड़ेगा जबकि, अन्य देशों से वापस आने वालों को घर के अंदर क्वारंटाइन होना पड़ेगा। ऐसे में महाराष्ट्र के अंदर न्यू ईयर के आपके प्लान पर पानी फिर सकता है।

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन में हड़कंप मचा हुआ है। भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं। वही, ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,811 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,96,518 तक पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि राज्य में इस बीमारी के कारण 98 और लोगों की जान जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 48,746 हो गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)