होम बंगाल का धरतीपुत्र ही होगा अगला मुख्यमंत्री: अमित शाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2020 08:54 PM

बंगाल का धरतीपुत्र ही होगा अगला मुख्यमंत्री: अमित शाह

बंगाल का धरतीपुत्र ही होगा अगला मुख्यमंत्री: अमित शाह

बंगाल का धरतीपुत्र ही होगा अगला मुख्यमंत्री: अमित शाह

भाजपा नेताओं को टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाहरी कह जाने पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल का धरतीपुत्र ही अगला यहां का मुख्यमंत्री होगा। शाह आज अपने दो दिवसीय बंगाल के दौरे के समापन से पूर्व बोलपुर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

 

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं को बाहरी कहे जाने पर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ममता से सवाल किया- "ममता आप खुद कांग्रेस में थीं। जब आप कांग्रेस में थीं, इंदिराजी यहां आती थीं, तो क्या कहती थीं? वह बंगाल की अंदरुनी राजनीति में दखलदांजी था क्या? दिलीप दा, स्वपन दा, शमिक दा क्या ये बंगाल के नहीं हैं? यह बंगाल की जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि उनकी मेमोरी लॉस हो गई है। क्या वह राष्ट्रीय दल की इसी तरह की परिकल्पना चाहती हैं कि एक राज्य का व्यक्ति दूसरे राज्य में नहीं जाए? बंगाल के लोग इतना कंजरवेटिव सोच को स्वीकार नहीं करेंगे। बंगाल खुली सोच का है, वह संकीर्ण सोच का राज्य नहीं।"

अमित शाह ने कहा, "मैं कहां से आता हूं और कैसे दिखता हूं? मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मेरे अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हमला होगा, ऐसे में बंगाल के कार्यकर्ता एक इंच पीछे हटने वाले नहीं है। हम एक अच्छे शासन देने का वादा बंगाल की जनता से करते हैं।"

अमित शाह ने कहा कि बंगाल का धरतीपुत्र ही बंगाल का मुख्यमंत्री होगा। बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और वह भी बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी के भतीजे राजनीति में नहीं हैं। लीडरशिप के एप्रंच हैं। भाजपा की संस्कृति में परिवारवाद, भ्रष्टाचार या तोलबाजी करने की संस्कृति नहीं है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)