होम कोरोना वायरस के नए प्रकार के डर से ब्रिटेन की फ्लाट्स पर रोक लगाएगा इटली
कोरोना वायरस के नए प्रकार के डर से ब्रिटेन की फ्लाट्स पर रोक लगाएगा इटली
नीदरलैंड (Netherlands) के बाद इटली (Italy) ने भी दक्षिण इंग्लैंड (South England) में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद ब्रिटेन (Britain) से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की घोषणा की है. इटली ने कहा है कि वह कोरोना वायरस के नए प्रकार के चलते ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगाएगा. इससे पहले नीदरलैंड ने दक्षिण इंग्लैंड में कोरोना का नया प्रकार सामने आने के बाद कम से कम इस साल के अंत तक ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी ताकि इसका प्रकोप उसकी सीमा तक नहीं पहुंचे.
नीदरलैंड द्वारा लागू प्रतिबंध रविवार सुबह से प्रभावी हो गया और सरकार ने कहा कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British PM Boris Johnson) द्वारा लंदन (London) और आसपास के इलाकों के लिए शनिवार को उठाए गए सख्त कदम के मद्देनजर यह फैसला कर रही है. नीदरलैंड ने कहा कि वह ब्रिटेन से वायरस के नए रूप को आने से रोकने के लिए यूरोपीय संघ (European Union) के अन्य देशों के साथ विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा करेगा.
ब्रिटेन में क्रिसमस बबल कार्यक्रम रद्दबता दें ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान होने के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को पांच दिवसीय प्रस्तावित 'क्रिसमस बबल' (Chirstman Bubble) कार्यक्रम को रद्द करने की भी घोषणा की है. माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का यह नया प्रकार बेहद तेजी से देश में संक्रमण को फैलाने के लिए जिम्मेदार है. पहले क्रिसमस के कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया गया था लेकिन अब जॉनसन ने इन्हें और सख्त करने का फैसला लिया है.
जॉनसन ने शनिवार को कहा कि राजधानी और दक्षिणी इंग्लैंड के कई इलाके प्रतिबंधों की तीसरे श्रेणी में हैं जो काफी सख्त प्रतिबंध हैं. उन्होंने कहा कि अब इन्हें और सख्त करते हुए चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे. नए चौथे चरण के तहत, लोगों को अपने घर के बाहर किसी भी अन्य व्यक्ति से मिलने-जुलने पर रोक रहेगी. यह रोक क्रिसमस उत्सव के दौरान भी लागू रहेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।