होम 19 नेताओं के बीच मंथन, राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वापसी का मंच तैयार?
19 नेताओं के बीच मंथन, राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वापसी का मंच तैयार?
कांग्रेस अध्यक्ष पद (congress president) के लिए अहम चुनाव से पहले, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक में तात्कालिक रूप से तनाव कम करने की कोशिश की और पार्टी कैडर को ‘ऑल इज वेल’ का संदेश देने में भी सफल रही है. शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक का नतीजा एक सकारात्मक नोट पर समाप्त हुआ जब एक असंतुष्ट नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, “कांग्रेस के 19 नेताओं ने बैठक की और पार्टी को मजबूत करने के बारे में चर्चा की. यह पहली बैठक थी, लेकिन आगे और बैठकें होंगी. पंचमढ़ी और शिमला की तरह ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किए जाएंगे. पार्टी नेताओं के सुझाव दर्ज किए जाएंगे. शनिवार को बैठक बहुत ही अच्छे माहौल में हुई.”
“अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है”
बैठक को ‘फलदायी’ कहा गया, मतलब ये कि सोनिया गांधी स्थिति को नियंत्रित करने और राहुल गांधी की अध्यक्ष के रूप में वापसी के लिए मंच तैयार करने में सक्षम रहीं. जैसा कि पवन बंसल ने कहा, “अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है. किसी को भी राहुल गांधी के साथ कोई समस्या नहीं है. यह सवाल आज के लिए नहीं है, हर किसी ने कहा कि हमें राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है और हमें उन लोगों की चाल में नहीं फंसना चाहिए जो पार्टी को एजेंडे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.”
कुछ इसी तरह की बात अशोक गहलोत ने कही. उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए और बीजेपी का पर्दाफाश करना चाहिए. पार्टी की बैठक में सूत्रों ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जिस रूप में चाहे वो काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सूत्र ने बताया कि उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेगा, उनके साथ हम में से सभी मिलकर एक साथ काम करेंगे.”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।