होम कृषि मंत्री तोमर से मिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का डेलिगेशन,

Alert Star Digital Team Dec 20, 2020 08:25 PM

कृषि मंत्री तोमर से मिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का डेलिगेशन,

कृषि मंत्री तोमर से मिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का डेलिगेशन,

कृषि मंत्री तोमर से मिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का डेलिगेशन,

कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के खिलाफ, जहां एक तरफ हजारों की संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई किसान संगठन कृषि मंत्री से मिल कर कानूनों पर अपनी सहमति दे चुके हैं. इसी कड़ी में रविवार शाम को भी किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) से मिल कर कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र दिया है.

दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसान मजदूर संघ के 15 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम को कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की, करीब आधे घंटे चली इस बैठक के बाद किसानों ने बाहर आकर बताया कि उन्होंने कृषि मंत्री को कानूनों पर अपना समर्थन पत्र सौंपा है.

मीटिंग के बाद किसान नेता ने कहा कि हमें पहले इन कानूनों को लेकर भ्रम था, लेकिन मोदी जी के किसानों से हो रहे लगातार संवाद के बाद हमें पूरी जानकारी मिल गई है कि ये कानून किसानों के हित में हैं. उन्होंने आगे कहा, “पहले हम भी किसानों के आंदोलन में साथ थे, लेकिन अब हमने कृषि मंत्री से मिल कर उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया है.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)