होम मोदी सरकार की इस योजना में यूपी में किसानों को मिली 22 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 20, 2020 08:29 PM

मोदी सरकार की इस योजना में यूपी में किसानों को मिली 22 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता

मोदी सरकार की इस योजना में यूपी में किसानों को मिली 22 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता

मोदी सरकार की इस योजना में यूपी में किसानों को मिली 22 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या के आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित 'किसान सम्मेलन' को सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 89.90 करोड़ रुपए लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा 30.67 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, 26.45 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 32.77 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों को प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा नये कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना तथा पहले से संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों को सेन्टर आॅफ एक्सलेन्स के रूप में विकसित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप वर्ष 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने के कार्य में सराहनीय योगदान किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आज यहां शिलान्यास की गयी एवं लोकार्पित लगभग 90 करोड़ की परियोजनाएं कृषकों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)