होम नए कृषि कानून ने किसानों के लिए नए अवसर खोले: रविशंकर प्रसाद

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2020 08:27 PM

नए कृषि कानून ने किसानों के लिए नए अवसर खोले: रविशंकर प्रसाद

नए कृषि कानून ने किसानों के लिए नए अवसर खोले: रविशंकर प्रसाद

नए कृषि कानून ने किसानों के लिए नए अवसर खोले: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के कृषि कानून ने देश के किसानों के लिए नए अवसर खोल दिये हैं। कॉमन सर्विस सेंटर के तहत मोबाइल एप के जरिए किसानों को दुनिया भर के बाजार से जोड़ने का काम मोदी सरकार ने कर दिखाया है। अब किसान जब चाहे, जहां चाहे और जिस बाजार में चाहे अपनी फसल को बेच सकते हैं। इस क़ानून से किसानों को आजादी मिली है।

केन्द्रीय मंत्री रविवार को बांकीपुर से भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन की लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव की जीत पर अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सम्मान में धन्यवाद सभा सह किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। पटना के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2019 के अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि वे कृषि मंडी कानून को समाप्त कर देंगे। शरद पवार ने भी इसी तरह की बात कहते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। मनमोहन सिंह की सरकार यह लागू नहीं कर पाई लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के हित की रक्षा करने वाला कानून लागू कर दिया। केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार देश के दस करोड़ किसानों के बैंक खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि जमा कराती है।

कार्यक्रम को महापौर सीता साहू ने भी संबोधित किया और बांकीपुर से नितिन नवीन को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एनडीए के घटक दल वीआईपी पार्टी और बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी के साथ पटना की महापौर सीता साहू और भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, पूर्व उप महापौर विनय कुमार पप्पू, सभी वार्ड पार्षदों के साथ हजारों की संख्या में बांकीपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता तथा समर्थक शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)