होम क्रिकेट घोटाला : फारूक अब्दुल्ला की करोड़ों की संपत्ति जब्त
क्रिकेट घोटाला : फारूक अब्दुल्ला की करोड़ों की संपत्ति जब्त
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन स्कैम केस में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले के तहत फारूक अब्दुल्ला और अन्य की 11.86 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फारूक अब्दुल्ला की जो संपत्तियां जब्त की है, उसमें तीन घर भी शामिल है। इसमें एक घर गुपकार रोड, दूसरा तहसील कटिपोरा, तन्मर्ग, और तीसरा भटंडी जम्मू में में होना बताया गया है। ईडी ने फारूक अब्दुल्ला और अन्य की 11.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि जिन पर कार्रवाई की गई है उसमें दो अचल संपत्तियां आवासीय हैं, एक व्यावसायिक संपत्ति है, जबकि तीन अन्य भूखंडों को भी अटैच किया गया है। इन संपत्तियों की जब्त कीमत 11.86 करोड़ रुपये है, लेकिन इनका बाजार मूल्य लगभग 60-70 करोड़ रुपये है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।