होम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर फिलहाल काबू में

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 19, 2020 09:35 PM

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर फिलहाल काबू में

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर फिलहाल काबू में

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर फिलहाल काबू में

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,133 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत से कम रह गई और इसके साथ शहर में महामारी का तीसरा दौर फिलहाल काबू में है.

 

केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'नवंबर में एक समय ऐसा था जब दिल्ली में नए मामलों की संख्या प्रतिदिन करीब 8,600 तक पहुंच गयी थी लेकिन तब भी चिंताजनक हालात नहीं थे. 7,000 बिस्तर उपलब्ध थे. हम सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी. आज 1,133 नए मामले सामने आए हैं. आधिकारिक रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी. ' बता दें दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए थे.

 

मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट किया, ''दिल्ली की जनता के प्रयासों से हम कोरोना वायरस के तीसरे दौर से प्रभावी तरीके से और सफलतापूर्वक निकल गये हैं.''

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हालात तेजी से सुधरे हैं. नवंबर की शुरुआत में तो दिल्ली में संक्रमण दर 15.26 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो कम होते-होते 1.3 प्रतिशत रह गई है.

 

केजरीवाल ने कहा, 'इससे प्रतीत होता है कि हम सभी मिलकर दिल्ली में महामारी के तीसरे दौर को नियंत्रण में ले आए हैं.' उन्होंने कहा कि नवंबर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या करीब 45 हजार थी जो अब घटकर लगभग 12,000 रह गई है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 90,000 जांच की जा रही हैं. किसी ने हमें गलत तरीके से जांच की संख्या बढ़ाकर बताने की सलाह दी थी. मैंने कड़े आदेश जारी किये. मैं कह सकता हूं कि जांच के हमारे आंकड़े वास्तविक हैं. 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)