होम प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को एएमयू के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को एएमयू के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शताब्दी समारोह में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह पहली बार है जब पांच दशक से भी ज्यादा वक्त में कोई प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस आयोजन में ऑनलाइन भाग लेंगे।
एएमयू के आधिकारिक बयान के अनुसार इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मोदी के प्रति आभार जताया और कहा कि शताब्दी समारोह में शामिल होने की उनकी स्वीकृति के लिए विश्वविद्यालय परिवार कृतज्ञ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।