होम पीएम मोदी के इस सपने को योगी आदित्यनाथ ने किया साकार
पीएम मोदी के इस सपने को योगी आदित्यनाथ ने किया साकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का तकनीक पर लगातार जोर दिए जाने का नतीजा अब दिखने लगा है. लोगों का तकनीक के प्रति क्रेज बढ़ा है. पहली बार डिजिटल लेन-देन में पूरे देश में यूपी का नंबर एक होना इसका सबूत है. पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 126 फीसदी अधिक डिजिटल लेन-देन हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में बैंकों को डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे. उन्होंने लोगों से भी अपील की थी कि जमाना तकनीकी का है, काम में तेजी और पारदर्शिता के लिए लोग तकनीक को जानें और इसका उपयोग करें.
वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश में लोगों के हित में जो काम हमने किए, वह तकनीक से ही संभव हो सके. सीएम की अपील का असर भी दिखने लगा है. प्रदेश में सितंबर तक एक अरब 76 करोड़ 46 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में किए गए कुल ट्रांजेक्शन 77 करोड़ 93 लाख रुपये की तुलना में 98 करोड़ 53 लाख अधिक है.राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में लोगों ने सबसे अधिक 60 करोड़ 31 लाख रुपये का पेमेंट यूपीआई से किया गया है. इसके बाद 47 करोड़ 79 लाख रुपये का पेमेंट लोगों ने डेबिट कार्ड से किया है. ऐसे ही 20 करोड़ 43 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन नेट से किया गया है और अन्य माध्यमों से 16 करोड़ 36 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है. इसके अलावा एनईएफटी से 11 करोड़ 47 लाख रुपये का पेमेंट किया गया है. क्रेडिट कार्ड के माध्यम से छह करोड़ 90 लाख, आईएमपीएस से छह करोड़ 61 लाख, आधार से छह करोड़ 59 लाख रुपये का पेमेंट किया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।