होम कर्नाटक में 9 महीने बाद जनवरी से दोबारा खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
कर्नाटक में 9 महीने बाद जनवरी से दोबारा खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों (PUC) और स्कूलों में कक्षा 10 तक की कक्षाएं फिर से खोलने और अपने प्रमुख विद्यागामा कार्यक्रम फिर से शुरू करने का फैसला किया है. यह कार्यक्रम 1 जनवरी से कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के लिए स्कूली शिक्षा जारी रखने में सक्षम बनाता है.
स्कूल और कॉलेज कोविड-19 महामारी के कारण बंद थे. यह निर्णय मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें राज्य के स्कूलों और पीयू कॉलेजों को फिर से खोलने पर विचार किया गया. जनवरी में लगभग 9 महीने के अंतराल के बाद स्कूल आंशिक रूप से फिर से खुलेंगे. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड-19 के लिए कर्नाटक तकनीकी सलाहकार समिति ने उन्हें 1 जनवरी से स्कूलों को फिर से खोलने का सुझाव दिया था.
उन्होंने कहा, “उनकी सिफारिशों पर हमने लगभग 1 घंटा चर्चा की और सर्वसम्मति से 1 जनवरी से कक्षा 10 और 12 (दूसरी पीयूसी) वाले विद्यालयों को फिर से खोलने और विद्याग्राम कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करने पर सहमति व्यक्त की.”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।