होम तमिलनाडु में राशनकार्ड धारकों को मिलेंगे 2,500 नकद, सरकार देगी पोंगल का तोहफा
तमिलनाडु में राशनकार्ड धारकों को मिलेंगे 2,500 नकद, सरकार देगी पोंगल का तोहफा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (Tamilnadu CM) पलानीसामी ने 2021 विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए पूरा दम खम लगा दिया है. उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने निर्वाचन क्षेत्र ईदपड्डी से की है. सीएम (CM) पलानीसामी ने अपने इलाके के वोटर्स को लुभाने के लिए पोंगल त्योहार के मद्देनजर चालव राशन कार्ड धारकों (Rashan Card Holders) के लिए को 2500 रुपए नकद देने का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री (CM) पलानीस्वामी ने आज चावल लेने के योग्य सभी राशन कार्ड धारकों को पोंगल त्योहार (Pongal Festival) के लिए 2,500 रुपये नकद देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि नकद प्रोत्साहन 4 जनवरी, 2021 से बांटा जाएगा, ताकि लोग पोंगल का त्योहार खुशी से मना सकें.
2.6 करोड़ लोगों को मिलेगा पोंगल पैकेज का फायदा
हाल ही में, राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों को चीनी खरीदने के लिए भी योग्य घोषित किया था. ये राशन कार्ड धारक चावल के कार्ड पर ही चीनी के लिए भी स्विच कर सकते हैं.
सीएम पलानीस्वामी के मुताबिक पोंगल पैकेज से 2.6 करोड़ चावल कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह राशि राशन कार्ड धारकों को पोंगल त्योहार से पहले दी जाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।