होम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, राज्‍य में 580 नए मामले आए

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 18, 2020 09:03 PM

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, राज्‍य में 580 नए मामले आए

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, राज्‍य में 580 नए मामले आए

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, राज्‍य में 580 नए मामले आए

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हेंडल पर दी है। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और symptoms भी नहीं हैं।अतः डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूँगा। मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।'

उत्‍तराखंड में पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना के मामलों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि, राज्‍य में रिकवरी की दर 90 प्रतिशत है, लेकिन यह राष्‍ट्रीय औसत से कम है। राज्‍य में मृत्‍युदर 1.63 है, जो राष्‍ट्रीय औसत से ज्‍यादा है। शुक्रवार सुबह मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर दोनों मंडलायुक्‍तों और सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसकी थोड़ी ही देर बाद यह जानकारी सामने आई कि मुख्‍यमंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 580 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 85,269 पहुंच गई है। वहीं महामारी के कारण बीते 24 घंटे में 15 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को 15 और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक प्रदेश में कुल 1,399 मरीज जान गंवा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को राज्य में 547 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए, जिसके बाद राज्य में अब तक कुल 76,770 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों ऐक्टिव मरीजों) की संख्या 6,067 हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)