होम वाराणसी के ठाठ में चार चांद लगाने की योगी सरकार की तैयारी

Alert Star Digital Team Dec 18, 2020 08:52 PM

वाराणसी के ठाठ में चार चांद लगाने की योगी सरकार की तैयारी

वाराणसी के ठाठ में चार चांद लगाने की योगी सरकार की तैयारी

वाराणसी के ठाठ में चार चांद लगाने की योगी सरकार की तैयारी

वाराणसी: महादेव की काशी को नए साल पर सीएनजी की नौकाओं के रूप में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक नई सौगात देने जा रहे हैं. मां गंगा की अविरल धारा को पावन बनाने के मकसद से पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत घाट पर सीएनजी स्‍टेशन को तैयार किया जा रहा है. वाराणसी में चलने वाली नौकाएं न तो अब जहरीला धुंआ छोड़ेंगीं न ही शोर करेंगीं. इस प्रोजेक्‍ट में खिरकिया घाट पर सीएनजी स्टेशन को बनाया जा रहा है. पहले फेज में करीब 51 नौकाओं में सीएनजी इंजन लगाया जाएगा. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र दुनिया का पहला ऐसा शहर होगा जहां इतने बड़े पैमाने पर सीएनजी नौकाओं का संचालन होगा.

 

वाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गंगा को हर तरह से प्रदूषण मुक्त करने का संकल्‍प लिया है. गेल इंडिया ने कार्पोरेट सोशल रेस्‍पोंसिबिल्‍टी प्रोजेक्ट के तहत इस काम का जिम्मा लिया है. लगभग 34 करोड़ के बजट से 1,700 छोटी और बड़ी नाव में सीएनजी इंजन लगाया जाएगा. छोटी नाव पर करीब 60 से 70 हज़ार का खर्च आएगा वहीं बड़ी नाव और बजरा पर लगभग दो लाख या उससे अधिक की लागत लगेगी. बता दें कि लागत का एक छोटा सा भाग नाविकों से भी लिया जाएगा जो कि बहुत कम होगा. इसके साथ ही जिस नाव पर सीएनजी आधारित इंजन लगेगा उस नाविक से डीजल इंजन वापस ले लिया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)