होम कोरोना वैक्सीन: भारत में जनवरी से लगने लगेगा टीका, ये है सरकार का पूरा प्लान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 18, 2020 08:55 PM

कोरोना वैक्सीन: भारत में जनवरी से लगने लगेगा टीका, ये है सरकार का पूरा प्लान

कोरोना वैक्सीन: भारत में जनवरी से लगने लगेगा टीका, ये है सरकार का पूरा प्लान

कोरोना वैक्सीन: भारत में जनवरी से लगने लगेगा टीका, ये है सरकार का पूरा प्लान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया है कि भारत में जनवरी महीने से कोरोना के टीके लगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

नाम ज़ाहिर न किए जाने की की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ हफ़्तों में वैक्सीन बनाने वाली कुछ कंपनियों को देश की दवा नियामक संस्था से वैक्सीन के अपातकालीन इस्तेमाल की इजाज़त मिल सकती है.

दो कंपनियों ने पहले ही वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अर्ज़ी दे दी है और छह अन्य कंपनियाँ, वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के दौर में हैं.

टीकाकारण योजना के तहत अगस्त महीने तक 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा.

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले एक करोड़ तक पहुँचने वाले हैं और बीमारी की चपेट में आकर अब तक लगभग एक लाख 44 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

हालाँकि अब भारत में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है लेकिन ऐसे वक़्त में भी टीकाकरण की प्रक्रिया क्या होगी और ये किसे पहले मिलेगी इसकी विस्तृत योजना तैयार की गई है.

कौन सी वैक्सीनों के नाम पर है चर्चा?

भारत के सीरम इंस्टीट्यूट और ब्रितानी फ़ार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राज़ेनेका के सहयोग से बनी कोविशील्ड वैक्सीन और कोवैक्सीन, जिसे भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने बनाया है, की ख़ूब चर्चा है.

दोनों ही वैक्सीन कंपनियों ने आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है.

इसके अलावा कुछ और वैक्सीन्स जो अभी ट्रायल के दौर में हैं:

  • ज़ाईकोव-डी. इसे अहमदाबाद की कंपनी ज़ाइडस कैडिला बना रही है.
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)