होम किसान आंदोलन: PM मोदी ने किसानों से की बात, कहा- मैं किसानों का भला चाहता हूं
किसान आंदोलन: PM मोदी ने किसानों से की बात, कहा- मैं किसानों का भला चाहता हूं
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर 23वें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी किसान, केंद्र सरकार के हर प्रस्ताव, हर अपील को मानने से इंकार कर रहे हैं। किसानों की एक ही मांग है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। इस बीच आज प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के किसानों से संवाद किया ।
सभी रास्ते फिर से बंद करने की चेतावनी
पंजाब- हरियाणा से किसानों का ग्रुप लगातार दिल्ली सीमा पर पहुंच रहा है। किसान नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि सरकार ने रोकटोक बंद नहीं की तो सभी रास्ते फिर से बंद कर देंगे।
जितना ये वादा करते हैं उतना कभी कर्ज माफ नहीं करते थे: पीएम मोदी
-PM मोदी ने बताया कि जितना ये वादा करते हैं उतना कभी कर्ज माफ नहीं करते थे, इसका फायदा कांग्रेस के करीबियों और रिश्तेदारों को मिलता था। ये सिर्फ बड़े किसानों का कर्ज माफ करते थे और समझते थे अपना काम पूरा हो गया। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में एक बार 50 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी की बात कही, लेकिन हमारी सरकार किसान सम्मान योजना में हर साल 75 हजार करोड़ दिया जा रहा है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर पुरानी सरकारों को चिंता होती तो देश में 100 सिंचाई प्रोजेक्ट नहीं लटकते। हमारी सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर इन योजनाओं को मिशन मोड में पूरा कर रही है। सरकार किसानों की लागत कम करने में लगी है, सस्ते में सोलर पंप दिए जा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।