होम कोरोना संक्रमण के 22,890 नए मामले

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 18, 2020 09:00 PM

कोरोना संक्रमण के 22,890 नए मामले

कोरोना संक्रमण के 22,890 नए मामले

कोरोना संक्रमण के 22,890 नए मामले

 कोरोना संक्रमण के 22,890 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 99,79,444 तक पहुंच गया है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 95 लाख को पार कर चुकी है। बीमारी से उबरने की दर के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है। देश में नए मामले सामने आने से ज्यादा लोग स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण से जनहानि के मामले में सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को उठाना पड़ा है। महाराष्‍ट्र में महामारी से अब तक 48,499 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सिर्फ 22,890 नए मामले सामने आए, जबकि 31,087 लोग स्वस्थ हुए। पिछले लगातार 21 दिनों से बीमारी से उबरने वालों की संख्या संक्रमित लोगों से ज्यादा बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान 338 लोगों की मौत भी हुई है। इससे महामारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या 1,44,789 हो गई है। देश में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 95,20,827 हो चुकी है। इससे स्वस्थ होने की दर 95.40 फीसद हो चुकी है। दूसरी तरफ मृत्यु दर 1.45 फीसद बनी हुई है। शुक्रवार को लगातार 12वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी रही। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय देश में 3,13,831 सक्रिय मामले हैं। यह कुल संक्रमण का 3.14 फीसद है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार, अब तक 15,89,18,646 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11,13,406 नमूनों की जांच अकेले गुरुवार को की गई। बीते 24 घंटों के दौरान जिन 338 लोगों की मौत हुई है, उनमें 65 महाराष्ट्र, 44 बंगाल, 35 दिल्ली और 27 केरल से हैं। अब तक कुल मौतों में भी सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को उठाना पड़ा है। वहां इस बीमारी से 48,499 लोगों की मौत हुई है। महाराष्‍ट्र में महामारी से अब तक 48,499 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 11,981, तमिलनाडु में 11,942 और दिल्ली में 10,182 लोगों की मौत हुई है। बंगाल में 9,235, उत्तर प्रदेश में 8,136, आंध्र प्रदेश में 7,069 और पंजाब में 5,150 लोगों को जान गंवानी पड़ी। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी बदस्‍तूर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)