होम मध्य रेलवे गुरुवार से शुरू करेगा 10 एसी लोकल सेवा
मध्य रेलवे गुरुवार से शुरू करेगा 10 एसी लोकल सेवा
मुंबई। मध्य रेलवे ने गुरुवार से यात्रियों के लिए 10 एसी लोकल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इन लोकल सेवा में सरकार की ओर से अनुमति दिए गए यात्रियों को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार के अनुसार मुंबई में लोकल सेवा कोरोना का प्रादुर्भाव होने के बाद मार्च महीने से ही बंद कर दी गई थी। राज्य सरकार की ओर से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोकल रेल सेवा आंशिक तौर पर शुरू की गई है। इस समय इन लोकल सेवा में महिला यात्रियों, सरकारी कर्मचारियों सहित कोरोना संक्रमितों की सेवा में लगे कर्मचारियों को अनुमति दी गई है। प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार से मध्य रेलवे की 10 सेवा हर दिन रविवार को छोड़कर चलाई जाएगी। इन लोकलों में कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।