होम उत्तर भारत में अमृतसर-हिसार और नारनौल रहा सबसे ठंडा
उत्तर भारत में अमृतसर-हिसार और नारनौल रहा सबसे ठंडा
चंडीगढ। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के झोंको से मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कपाऊ ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं से कई जिलों में पाला जमना शुरू हो गया है, जिससे कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आगामी तीन-चार दिनों में ठंड के प्रकोप के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
बुधवार को उत्तर भारत में हरियाणा का नारनौल व हिसार, पंजाब सूबे का अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है। हरियाणा व पंजाब के कई शहरों में पारा 05 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क गया। पंजाब के अमृतसर में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, यहां न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया जबकि हरियाणा के नारनौल में 3.4 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। इन हवाओं की दिशा और गति अगले तीन-चार दिनों तक यानी इस सप्ताह के आखिर जारी रहेगी, जिससे पारा के और नीचे लुढ़कने की संभावना है।
अगले चार-पांच दिनों कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी निजात-
वर्तमान मौसम परिदृश्य और संभावित मौसमी रुझानों के आधार पर स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि हरियाणा व पंजाब सूबे के कुछ शहरों में पाला यानी ग्राउंड फ़्रोस्ट भी देखने को मिल सकता है। अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने वाला है जिससे उत्तरी सर्द हवाओं की राह में कोई रोड़ा नहीं होगा यानि भीषण सर्दी से राहत से फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।