होम 2030 एशियन गेम्स की मेजबानी दोहा को, 2034 में रियाद में होगा आयोजन
2030 एशियन गेम्स की मेजबानी दोहा को, 2034 में रियाद में होगा आयोजन
कतर की राजधानी दोहा 2030 में होने वाले एशियन गेम्स की मेजबानी करेगी, जबकि इसके चार साल बाद 2034 में इन खेलों का आयोजन रियाद में किया जाएगा। इन दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच करार के बाद बुधवार को यह फैसला किया गया। दोहा ने 2030 एशियन गेम्स की मेजबानी की दौड़ में रियाद को पीछे छोड़ा। इसके लिए मतदान एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की आम सभा में किए गए थे। सऊदी अरब और कतर के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक विवादों के बीच मतदान संपन्न हुआ।
ओसीए इस नतीजे पर पहुंचा कि मतदान में विजेता को 2030 की मेजबानी सौंपी जाएगी, जबकि दूसरा उम्मीदवार 2034 में खेलों का आयोजन करेगा। ओसीए अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने कहा, 'इसका मतलब कोई विजेता नहीं रहा और किसी की हार नहीं हुई।' उन्होंने इस समझौते पर पहुंचने के लिए सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्रियों तथा सम्मेलन के मेजबान ओमान का आभार व्यक्त किया।
कतर में 2022 में फीफा विश्व कप भी आयोजित किया जाएगा। बुधवार को मतदान में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में समस्या के कारण लगातार देरी हुई क्योंकि कई प्रतिनिधि कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने देश में रहकर ही मतदान कर रहे थे। सम्मेलन कक्ष में 26 प्रतिनिधियों को मतपत्र दिए गए, जबकि 19 प्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिये अपने क्षेत्र में रहकर मतदान किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।