होम सौरव गांगुली को 1.5 करोड़ रुपये के कर मामले में मिली राहत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 16, 2020 09:22 PM

सौरव गांगुली को 1.5 करोड़ रुपये के कर मामले में मिली राहत

सौरव गांगुली को 1.5 करोड़ रुपये के कर मामले में मिली राहत

सौरव गांगुली को 1.5 करोड़ रुपये के कर मामले में मिली राहत

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर इस वक्त एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है. सौरव गांगुली को करीब डेढ़ करोड़ रुपये के कर मामले में राहत मिल गई है. कस्टम, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (सीईएसटीएटी) ने पूर्व भारतीय कप्तान बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को 1.5 करोड़ रुपये के कर मामले में बड़ी राहत दी है. कोलकाता की सीईएसटीएटी की एक बेंच ने सौरव गांगुली को यह राहत दी है. बेंच ने मैगजीन के लिए लिखने या टीवी पर एंकरिंग के लिए मिलने वाले मेहनताने के लिए भी टैक्स डिमांड को खारिज कर दिया.बेंच ने अपने फैसले में अथॉरिटी को रकम ब्याज सहित वापस लौटने के लिए कहा है. इसके अलावा केस फिर शुरू होने से पहले सौरव गांगुली की ओर से जमा कराई गई 50 लाख रुपये की रकम को भी वापस करने को कहा गया है. अथॉरिटी ने बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली से आईपीएल के ब्रांड प्रोमोशन मैच खेलने की फीस पर 1.51 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स मांगे थे. सौरव गांगुली से इस आधार पर सर्विस टैक्स मांगा गया था कि मैच खेलने के लिए मिलने वाली फीस आईपीएल क्रिकेट मैच खेलने ब्रांड प्रमोशन करने के लिए दी जाने वाली कंपोजिट फीस है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)