होम डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 14, 2020 09:12 PM

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजार में जारी लिवाली और विदेशी निधियों के सतत प्रवाह के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 (अस्थाई) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़े आने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के बीच सुबह रुपया, प्रति डालर 73.62 पर खुला। कारोबार के दौरान 73.48 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे ऊंचा रहकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर दो पैसे बढ़कर 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रही थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.56 अंक रह गया। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)