होम ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप के लिए किया ऐलान-ए-जंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2020 08:53 PM

ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप के लिए किया ऐलान-ए-जंग

ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप के लिए किया ऐलान-ए-जंग

ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप के लिए किया ऐलान-ए-जंग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप (2022 T20 World Cup) के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया की घोषणा कर दी है. इसके तहत 15 जगहों के लिए 86 टीमों के बीच मुकाबला होगा. यह मुकाबले 13 महीने तक चलेंगे और कुल 225 मैच खेले जाएंगे. इन 15 स्थानों का फैसला चार चरण वाले क्वालीफाइंग प्रक्रिया से होगा जिसकी शुरुआत अगले अप्रैल 2021 में होगी. कोविड-19 महामारी (Covid 19 Pandemic) के कारण पांच क्षेत्रों में 11 क्षेत्रीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 2021 में पुनर्निर्धारित किए गए हैं. इस विश्व कप को 2020 में खेला जाना था लेकिन इसे अब 2022 में खेला जाएगा.

पहली बार है जापान और फिनलैंड पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा. जापान में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का क्वालिफायर भी खेला जाएगा. साथ ही हंगरी, रोमानिया और सर्बिया की टीमें पहली बार पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे. क्षेत्रीय स्तर पर 67 सहयोगी सदस्य इसमें भाग लेंगे. इस टूर्नामेंट से टीमों के पास रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिलेगा. इस प्रतियोगिता के सभी मैचों को कोविड-19 नियम के तहत खेला जाएगा.

16 टीमों के बीच होगा क्वालिफायर

अफ्रीका और यूरोप में कई सारे देश इसमें शामिल होंगे. ऐसे में यहां पर क्षेत्रीय क्वालिफायर से पहले सब रीजनल क्वालिफायर भी खेले जाएंगे. क्वालिफायर की 16 जगहों में से एक-एक टीम अफ्रीका-ईस्ट एशिया और पेसिफिक से शामिल होंगी. वहीं अमेरिका और यूरोप से दो-दो टीमें आएंगी. एशिया से भी दो टीम में क्वालिफायर में जाएंगी. बाकी के आठ स्थान टी20 वर्ल्ड कप 2021 की चार पैंदे की टीमों और नेपाल, सिंगापुर, यूएई और जिम्बाब्वे से भरे जाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)