होम अन्ना हजारे ने दी केंद्र के खिलाफ भूख हड़ताल की चेतावनी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2020 09:07 PM

अन्ना हजारे ने दी केंद्र के खिलाफ भूख हड़ताल की चेतावनी

अन्ना हजारे ने दी केंद्र के खिलाफ भूख हड़ताल की चेतावनी

अन्ना हजारे ने दी केंद्र के खिलाफ भूख हड़ताल की चेतावनी

सामाजिक कार्यकर्ता (Social Activist) अन्ना हजारे ने केंद्रीय कृषि मंत्री को चिट्ठी (Letter) लिखकर चेतावनी दी है कि अगर किसानों के मुद्दों को हल नहीं किया गया, तो वे केंद्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल (Hunger Strike) करेंगे.

अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री (Agriculture Minister) को लिखी चिट्ठी में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत किसानों (Farmers) की मांगों को पूरा करने में केंद्र सरकार की विफलता के खिलाफ भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है. 8 दिसंबर को अन्ना हजारे ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिन के अनशन पर बैठे थे.

अन्ना हजारे ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो जन आंदोलन करेंगे. अन्ना ने कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार को लोकपाल आंदोलन के दौरान हिला दिया था.

उन्होंने कहा था कि वह किसानों के विरोध को भी उसी की तरह देख रहे हैं. अन्ना हजारे ने एक दिन का अनशन करते हुए कहा था कि किसान की मांगों को उनका पूरा समर्थन है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)