होम आखिर क्यों थाइलैंड जाना पसंद करते है भारतीय

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 13, 2020 10:14 PM

आखिर क्यों थाइलैंड जाना पसंद करते है भारतीय

आखिर क्यों थाइलैंड जाना पसंद करते है भारतीय

आखिर क्यों थाइलैंड जाना पसंद करते है भारतीय

थाइलैंड विदेशी पर्यटकों से पैसा कमाने की दौड़ में विश्व का तीसरा देश बन गया है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट ने अनुसार थाइलैंड को इस मुकाम पर पहुंचाने में भारत का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में थाईलैंड को पर्यटन से 58 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ है। एक साल में कुल 3.5 करोड़ पर्यटक थाईलैंड यात्रा पर आए
विश्लेषकों का कहना है कि अगर थाइलैंड की यहीं गति रही तो आने वाले पांच साल में विश्व का दूसरा देश बन जाएगा। जहां सबसे अधिक पर्यटक आते है। फाइनैंशियल रिपोर्टस के अनुसार अगर पर्यटन को अलग करके वहां की अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो महज 3.3 फीसदी की दर से ही आगे बढ़ती। जबकि देश के विकास में पर्यटन का 12.4 फीसदी सहयोग है। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि पिछले साल 14 लाख भारतीय पर्यटक थाईलैंड यात्रा पर गए।इसलिए जाते है भारतीय थाइलैंड – नई दिल्ली से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने में चार घंटे का वक़्त लगता है। साथ ही किराया ज्यादा नहीं है। सिर्फ आठ से दस हजार के किराए बैंकॉक पहुंचा जा सकता है। थाईलैंड अपने खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। जो भारत के सबसे पास पड़ता है। साथ ही भारत का निम्न मध्य वर्ग यूरोप का खर्च वहन नहीं कर सकता है ऐसे में थाईलैंड ही एक रास्ता बचता है।वहीं धार्मिक दृष्ठी से भी भारत के लोगों के लिए थाइलैंड अजनबी देश नहीं है। साथ ही भारतीयों के लिए थाईलैंड का वीजा पाना बहुत आसान है। थाईलैंड की एक वेबसाइट के अनुसार बड़ी संख्या में भारतीय सेक्स की चाहत के चलते भी यहां आते है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)