होम किसान आंदोलन : बच्चों ने जूस पिलाकर तुड़वाया किसानों का अनशन,

Alert Star Digital Team Dec 14, 2020 08:57 PM

किसान आंदोलन : बच्चों ने जूस पिलाकर तुड़वाया किसानों का अनशन,

किसान आंदोलन : बच्चों ने जूस पिलाकर तुड़वाया किसानों का अनशन,

किसान आंदोलन : बच्चों ने जूस पिलाकर तुड़वाया किसानों का अनशन,

राजधानी दिल्ली की सीमा पर बीते कई दिनों से पंजाब, हरियाणा और कुछ दूसरे राज्य के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों (Farmers) के समर्थन में मासूम बच्चे (Children) भी उतर चुके हैं। महीनों से बच्चों ने जो अपनी गुल्लक (Piggy Bank) में पैसा इकट्ठा किया था, उसे भी किसानों (Farmers) का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए सौंप दिया।

गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे किसान अध्यादेश के जरिए बनाए गए तीनों नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के किसान प्रदर्शन कर रहें हैं। सोमवार शाम मेरठ से 4 बच्चों टिया मालिक, देव मालिक, प्रिंस चौधरी और अवनी चौधरी ने आकर किसानों को अपना समर्थन दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बीते 4-5 महीनों से अपनी गुल्लक में जो पैसा इकट्ठा किया था, उसे भी किसानों को सौंप दिया।

जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
बॉर्डर पर सोमवार को किसान नेताओं ने भूख हड़ताल रखी थी, शाम 5 बजे इन्ही चारों बच्चों ने जूस पिलाकर किसानों का अनशन तुड़वाया। ये चारों बच्चे मेरठ के निवासी हैं और दूसरी, छठवीं और आंठवी क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। अनशन पूरा करने के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि, "हमारा आज का अनशन कामयाब रहा, इस अनशन के बाद सरकार को एक संदेश जाएगा। सरकार को हमारी बात सुननी होगी। हम किसान बातों से समाधान चाहते हैं। हमारी अगली रणनीति जल्द तय होगी।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)