होम देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 98 लाख के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 09:31 PM

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 98 लाख के पार

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 98 लाख के पार

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 98 लाख के पार

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नये मामले घटने-बढ़ने के क्रम के बीच नये मामलों की संख्या अब 98 लाख को पार कर चुकी है। वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार सुधार से सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है तथा इनकी दर पौने चार प्रतिशत से कम हो गयी है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 3,419 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,00,484 हो गयी है। इस दौरान 2,950 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 92,93,250 हो गयी है जबकि 68 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,42,290 हो गयी है।

इससे पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 29,398 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले 97.96 लाख हो गये थे। इस दौरान 37,528 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या 92.90 लाख हो गयी तथा सक्रिय मामले 8544 की कमी से 3.63 लाख रह गये थे। इसी अवधि में 414 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,186 हो गया था।

देश में कोरोना मामलों की रिकवरी दर 94.84 और सक्रिय मामलों की दर 3.71 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है। वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 95 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 95.25 फीसदी पर पहुंच गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)