होम योगी सरकार का यूपी के प्रत्येक जनपद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना का संकल्प

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 09:22 PM

योगी सरकार का यूपी के प्रत्येक जनपद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना का संकल्प

योगी सरकार का यूपी के प्रत्येक जनपद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना का संकल्प

योगी सरकार का यूपी के प्रत्येक जनपद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना का संकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद ने प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल काॅलेज की स्थापना करने के राज्य सरकार के संकल्प के क्रम में 13 नए राजकीय मेडिकल काॅलेजों-कानपुर देहात, चन्दौली, लखीमपुरखीरी, बुलन्दशहर, सोनभद्र (एडी), पीलीभीत, औरैया, ललितपुर, कुशीनगर, गोण्डा, सुल्तानपुर, बिजनौर, कौशाम्बी की प्रायोजना की निर्माण लागत तथा प्रायोजना में प्राविधानित उच्च विशिष्टियों के प्रयोग के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
यह राजकीय मेडिकल काॅलेज केन्द्र सहायतित योजना Establishment of New Medical Colleges attached with existing District/Referral Hospitals (फेज-3) के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय/रेफरल अस्पताल को उच्चीकृत कर स्थापित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सहायतित योजना Establishment of New Medical Colleges attached with existing District/Referral
Hospitals (फेज-3) के अन्तर्गत 14 जनपदों यथा-कानपुर देहात, चन्दौली, लखीमपुरखीरी, बुलन्दशहर, सोनभद्र (एडी), पीलीभीत, औरैया, ललितपुर, कुशीनगर, गोण्डा, सुल्तानपुर, बिजनौर, कौशाम्बी एवं अमेठी का चयन राजकीय मेडिकल काॅलेजों की स्थापना के लिए किया गया है।
जनपद-लखीमपुर खीरी में राजकीय मेडिकल काॅलेज के निर्माण की प्रायोजना हेतु मंत्रिपरिषद द्वारा व्यय वित्त समिति द्वारा संशोधित लागत 288.7095 करोड़ रुपए अनुमोदित की गई है। जनपद-लखीमपुर खीरी में जिला चिकित्सालय से 9.2 किलोमीटर की सीमा के अन्तर्गत ग्राम-सैदापुर भाऊ, तहसील-लखीमपुर, जनपद-लखीमपुर खीरी में अतिरिक्त 16.30 एकड़ भूमि उपलब्ध हो गयी है, जो राजस्व अभिलेखों में चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम दर्ज हो गयी है। इस प्रकार मेडिकल काॅलेज हेतु कुल 24.81 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)