होम आगे की रणनीति, शनिवार से जयपुर-दिल्ली मार्ग बंद करने की करेंगे कोशिश
आगे की रणनीति, शनिवार से जयपुर-दिल्ली मार्ग बंद करने की करेंगे कोशिश
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के नेताओं के बीच पांच दौर की बातचीत विफल होने के बाद किसान आंदोलन और तेज होता दिखाई दे रहा है. आंदोलन की आगे की रणनीति के लिए शुक्रवार को किसान संगठनों के तमाम नेताओं ने बैठक की और रणनीति मीडिया के सामने रखी. यह बैठक सिर्फ 12 दिसंबर और 14 दिसंबर को लेकर रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई थी. बैठक में तय हुई रणनीति कुछ इस प्रकार है-
जयपुर – दिल्ली हाई वे बंद करेंगे किसान
किसान पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती है तो वे दिल्ली से जुड़ने वाले सभी मार्गों को बंद करेंगे. कल यानी 12 दिसंबर को किसान जयपुर-दिल्ली हाई वे बंद करने का प्लान बना रहे हैं.
देशभर में आंदोलन पहुंचाने की कोशिश
सरकार के साथ बातचीत विफल हो जाने के बाद किसान आंदोलन को देशभर में ले जाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके लिए किसान संगठनों ने तय किया है कि 14 दिसंबर को हर जिले के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे.
रिलायंस के आउटलेट्स और प्रोडक्ट्स का बहिष्कार
किसान लगातार नए कृषि कानून को कॉर्पोरेट घरानों के हित में और कृषि विरोधी बता रहे हैं. ऐसे में किसानों ने तय किया है कि वे रिलायंस के स्टोर और मॉल के बाहर प्रदर्शन करेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।