होम ग्राहकों के खिले चेहरे, सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 08:50 PM

ग्राहकों के खिले चेहरे, सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट

ग्राहकों के खिले चेहरे, सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट

ग्राहकों के खिले चेहरे, सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बीच एक बार भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। गिरते दाम के बीच ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव गिरे हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि, चांदी में मामूली ही गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव सपाटे स्तर पर ही नजर आए।

- चांदी की नई कीमत

चांदी में शुक्रवार को 16 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिली है। अब चांदी का नया भाव 62,734 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 62,750 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी आज चांदी का भाव 23.92 डॉलर प्रति औंस पर है।

- सोने की नई कीमत

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 102 रुपये सस्ता होकर 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में यह 48,696 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतररराष्ट्रीय बाजार में सोना आज 1,836 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट कमोडिटीज तपन पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज कीमती धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिली है। निवेशकों को अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज का इंतजार है। इसके अलावा कोरोना वैक्‍सीन को लेकर आ रही पॉजिटिव खबरों से सोने के दाम पर दबाव बढ़ा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)