होम 5जी से बेहतर कारोबारी मॉडल मिलेगा, भारतीय बाजार में जल्द आने की उम्मीद: ट्राई सचिव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2020 10:26 PM

5जी से बेहतर कारोबारी मॉडल मिलेगा, भारतीय बाजार में जल्द आने की उम्मीद: ट्राई सचिव

5जी से बेहतर कारोबारी मॉडल मिलेगा, भारतीय बाजार में जल्द आने की उम्मीद: ट्राई सचिव

5जी से बेहतर कारोबारी मॉडल मिलेगा, भारतीय बाजार में जल्द आने की उम्मीद: ट्राई सचिव

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई के सचिव ने गुरुवार को कहा कि पांचवीं पीढ़ी की प्रौद्योगिकी व्यवहार्य और किफायती कारोबारी मॉडल की पेशकश करती है और भारत के लिए यह खासतौर से उपयोगी है, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि 5जी सेवाओं को बहुत जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई) के सचिव एस के गुप्ता ने स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर कहा कि नियामक ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर कोशिश की है कि रेडियोवेव की कीमत वाजिब और बाजार के अनुकूल रहे। गौरतलब है कि भारतीय कंपनियों ने स्पेक्ट्रम को महंगा बताया है। गुप्ता ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस आईएमसी) 2020 में कहा कि ट्राई ने पहले ही 3,300-3,600 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए अपनी सिफारिश की है, जो दूरसंचार विभाग के तहत विचाराधीन है और उम्मीद है कि नीलामी जल्द ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 5जी सेवाओं को लागू करने के लिए मिलीमीटर वेव बैंड में स्पेक्ट्रम की पहचान करना महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्राई को दूरसंचार विभाग से जल्द ही टिप्पणी मिलने की उम्मीद है। गुप्ता ने कहा, ''मुझे लगता है कि 5जी से आमूलचूल बदलाव होगा, जो भारत के लिए खासतौर से उपयोगी है और व्यवहार्य तथा किफायती कारोबारी मॉडल मुहैया कराता है। मैं बहुत आशावादी हूं और उम्मीद है कि 5जी को बहुत जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि ई और वी बैंड में स्पेक्ट्रम के आवंटन से सस्ती कीमतों पर तेजी के साथ 5जी सेवाओं को लागू करने में मदद मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)